फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue department should increase income to make the corporation self-reliant: Nagrayukta

निगम को आत्मनिर्भर बनाने को आय बढ़ाए राजस्व विभाग: नगरायुक्त

Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Revenue department should increase income to make the corporation self-reliant: Nagrayukta
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र स? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम को आत्म निर्भर बनाने के लिए निगम की आय बढ़ाने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए। वह सोमवार को नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने राजस्व विभाग को उन सभी मकानों को भी टैक्स के दायरे में लाने के निर्देश दिए, जिन पर अभी तक टैक्स नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत है कि उनके पास टैक्स के बिल नहीं पहुंच रहे हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। अपर नगरायुक्त दिनेश यादव ने बताया कि जिन नए भवनों को टैक्स के दायरे में लाया गया है। उनमें वर्ष 2015 से पहले किसी पर टैक्स नहीं लगा था। जिन लोगों ने कई वर्षों से टैक्स जमा नहीं कराया है, उन लोगों के ही बिल एकसाथ भेजे गए हैं। सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को गंदगी फैलाने वालों पर स्थलीय जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। शहर के सुंदरीकरण के लिए शहर में चार जगहों पर फव्वारे लगाने के निर्देश दिए। जलकल विभाग के महाप्रबंधक मनोज आर्य को सभी नलकूपों पर टाइमर लगाने को कहा गया। बैठक में एमएनएलपी बालेंदु मिश्र, एसबी अग्रहरि, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, एई निर्माण दानिश नकवी, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed