{"_id":"679fbcb549e012e19506d804","slug":"returned-five-lakh-rupees-and-car-got-married-for-one-rupee-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-141680-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच लाख रुपये और कार लौटाई, एक रुपये में की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच लाख रुपये और कार लौटाई, एक रुपये में की शादी
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। ग्राम रादौर निवासी यूपी पुलिस के सिपाही अंकुश ने दहेजलोभियों के सामने मिसाल पेश की है। शादी में दहेज के रूप में मिले पांच लाख रुपये और कार वापस लौटा दी, जिसके बाद शगुन के तौर पर एक रुपया लिया।
रादौर निवासी रोहिताश सिंह के बेटे अंकुश की शादी शनिवार को गांव नशत्तरपुर साठौली निवासी ग्राम प्रधान महक सिंह की पुत्री स्वाति पंवार के साथ हुई। शादी में टीके के समय दुल्हन पक्ष की तरफ से पांच लाख रुपये दिए। इसके साथ कार भी दी गई, लेकिन दूल्हे ने इसे सामाजिक बुराई बताते हुए विनम्रता के साथ दुल्हन पक्ष को दहेज की रकम और कार लौटा दी। दूल्हा अंकुश कुमार यूपी पुलिस में जनपद बिजनौर में सिपाही के पद पर तैनात है, जबकि दुल्हन स्वाति पंवार ने स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है।
दूल्हे का पिता रोहिताश सिंह उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। बहन केंद्रीय विद्यालय मध्यप्रदेश में लेक्चरार है। परिवार के आठ लोग सरकारी सेवा में हैं। क्षेत्र में दूल्हे के इस फैसले की सभी सराहना कर रहे हैं।