{"_id":"6849d03b97d7e10db8076d04","slug":"retired-ado-found-to-have-assets-disproportionate-to-his-income-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-151596-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सेवानिवृत्त एडीओ पर आय से अधिक संपत्ति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सेवानिवृत्त एडीओ पर आय से अधिक संपत्ति मिली
Thu, 12 Jun 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों पर शासन ने सख्ती कर दी है। एंटी करप्शन थाने की जांच में सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी पर आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है। इनके अलावा एक पुलिस निरीक्षक व सिपाही पर भी आय से अधिक संपत्ति में फंसे हैं। दो लेखपाल और एक कनिष्क की संपत्ति की शासन जांच करा रहा है।
जिले में स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली में रिश्वतखोरी को लेकर धरपकड़ कर रही है। वहीं, आय से अधिक संपत्ति की इस शाखा के पास सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल की कई जांच चल रही है।
एंटी करप्शन थाना प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के कई मामलों की जांच चल रही है। जिले में तैनात रहे सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी की संपत्ति की जांच आई थी। जांच के दौरान उन पर 600 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति पाई गई।
विज्ञापन
इनके अलावा शामली में तैनात रहे सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक पर 54 प्रतिशत, पुलिस विभाग के सिपाही पर 50 प्रतिशत और राजस्व लेखपाल पर 45 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति मिली। मुजफ्फरनगर के राजस्व लेखपाल, तहसील लेखपाल और कनिष्क सहायक की जांच शासन करा रहा है। उन पर भी आय से अधिक संपत्ति मिलने की आशंका है।