फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Results of 10th and 12th in UP board today, the heartbeat of the examinees is fast

Saharanpur News: यूपी बोर्ड में दसवीं और 12वीं का परिणाम आज, परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज

Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Results of 10th and 12th in UP board today, the heartbeat of the examinees is fast
-- जनपद में दोनों कक्षाओं में 73,713 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड का दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी होगा। परिणाम करीब डेढ बजे घोषित होगा। जनपद में दोनों कक्षाओं के 73,713 परीक्षार्थी हैं। परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की धड़कनें तेज हैं।

जनपद में दसवीं में 38,987 तथा 12वीं में 34,726 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार परीक्षाएं शैक्षणिक कैलेंडर से 15 दिन पहले शुरू करा दी गई थी। परीक्षाएं जल्दी होने के कारण इस बार परिणाम भी जल्दी आने की उम्मीद थी। दो दिन पहले तक विभागीय अधिकारियों को भी नहीं पता था कि परिणाम इतनी जल्दी जारी होगा। लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव का पत्र वायरल होने पर परिणाम की जानकारी मिली। पत्र के अनुसार परिणाम दोपहर डेढ बजे जारी होगा। परिणाम परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एनआईसी की वेबसाइट upruselts.nic.in पर देखा जा सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि उनके पास अधिकारिक सूचना नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए ही सूचना मिली है। उधर, परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed