फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Restricted polythene seized, fine also recovered

प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की, जुर्माना भी वसूला

Thu, 29 Oct 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Restricted polythene seized, fine also recovered
सहारनपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को कई दुकानों पर छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। पॉलिथीन को जब्त करने के साथ ही 21 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में टीम पुल खुमरान क्षेत्र में पहुंची। टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अभियान चलाते हुए दुकानें खंगाली तो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ में आई। यहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके बाद टीम ने अंबाला रोड पर एक रिक्शा में ले जाया जा रहा प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान पकड़ा। सामान जब्त करने के साथ ही सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। यदि किसी के पास इस तरह की सामग्री है तो वह स्वयं नगर निगम को सौंप दे, निगम कोई कार्रवाई नहीं करेगा। यदि कोई ऐसा नहीं करता है और उसके पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी जाती है तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed