फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Responsible found missing at health center

स्वास्थ्य केंद्र पर नदारद मिले जिम्मेदार

Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Responsible found missing at health center
सबदलपुर में औचक निरीक्षण करते सीडीओ विजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबदलपुर का औचक निरीक्षण किया, जहां पर कई खामियां मिली। मौके पर चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ ने संस्तुति की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे सीडीओ विजय कुमार स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। मौके पर डॉ. रमेश कुमार अनुपस्थित मिले। इस संबंध में सीडीओ ने जानकारी की तो वार्ड ब्वाय मुनेश कुमार ने बताया कि डॉ. रमेश कुमार अवकाश पर हैं। इसके बाद सीडीओ ने उपस्थिति पंजिका देखी तो डॉ. रमेश कुमार का अवकाश प्रार्थना पत्र रखा मिला, जो सक्षम अधिकारी से स्वीकृत नहीं था। मंगलवार के अवकाश के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। केंद्र पर आयुष्मान मित्र रूचि रोहिला, एलएमओ डॉ. रेनू, फार्मेसिस्ट प्रवीन कुमार भी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं मिला है, जिस वजह से दवाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पता नहीं लग पाया। जांच में पता चला कि डॉ. रेनू स्वास्थ्य केंद्र पर कभी भी समय पर नहीं आती है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही मंगलवार का वेतन भी काटा गया है। जांच में पाया गया कि अपर मुख्य सचिव के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जो शिकायत की थी, वह सही हैं। इसके बाद सीडीओ ने गांव लाखनौर में कोविड वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। सीएचओ और बीएचओ को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के साथ ही आख्या कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed