{"_id":"6310f1c7ae2cf5033703ea31","slug":"responsibility-will-be-fixed-at-each-level-in-construction-works-dm-saharanpur-news-mrt6033837193","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यो में प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी होगी तय : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यो में प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी होगी तय : डीएम
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री ने जनपद भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में डीएम ने प्रगति की बिंदुुवार समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जन शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
बृहस्पतिवार देर शाम को विकास भवन में समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दे उठाए। उनकी समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों से कार्यवृत्त में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होेंने कहा कि कार्ययोजना में यदि किसी विभाग से एनओसी मांगी जाती है तो उसको बिना देरी किए हुए दिया जाना सुनिश्चित करें। सेतु निगम के अफसर ने बताया कि ग्राम धौलाहेड़ी में नए पुल के निर्माण होने तक अस्थायी रूप से आवागमन के लिए एक लोहे का पुल बनाया गया था, लेकिन नए पुल के चालू होने से लोहे के पुल को हटाया जाना था, जिसको हटा दिया गया है। खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए सभी विभागों से अपने स्तर पर सूचना देने की अपेक्षा की गई, ताकि जनपद में खनन माफियाओं के वर्चस्व को खत्म किया जा सके। जनपद से वुडन क्राफ्ट के अतिरिक्त हौजरी, शहद, बासमती चावल, आम के भी निर्यात के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कर की चोरी रोकने एवं राजस्व बढ़ाने के लिए रणनीति बनाकर कार्रवाई करें। बैठक में सीडीओ विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।