फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Responsibility of the concerned worker if a complaint is re-registered

एक शिकायत फिर दर्ज हुई तो संबंधित कर्मी जिम्मेदार

Sat, 18 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of the concerned worker if a complaint is re-registered
ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते हुए अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। कमिश्नर एम लोकेश ने संपूर्ण समाधान दिवस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा यदि एक शिकायत फिर से दर्ज हुई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी।
विज्ञापन

कमिश्नर एम लोकेश और डीआईजी प्रतिदर सिंह ने ंनकुड़ ब्लाक के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनीं। इस मौके पर कमिश्नर एम लोकेश ने शिकायत का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दर्ज शिकायत का निस्तारण नहीं करने और एक ही शिकायत के पुन: दर्ज होने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी की जवाबदेही होगी। इस मौके पर 40 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें से मात्र एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका है। दर्ज शिकायतों में राजस्व विभाग की 16, विकास विभाग 11, पुलिस 6, नगर पालिका की दो तथाकथित गन्ना विभाग की एक शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन

डीआईजी प्रतिदर सिंह ने पुलिस व राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से गांव की छोटी व सामूहिक समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश किए। उन्होंने पुलिस को छोटी से छोटी घटनाओं व शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेने के साथ ही तत्काल मौके पहुंच कर मामले के समाधान के निर्देश दिए। एडीएम राजस्व रजनीश मिश्रा, एसपी देहात अतुल शर्मा, एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडेय, तहसीलदार देवेंद्र सिंह व बीडीओ विजय कुमार तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed