फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Respect to the corona warriors associated with police, health and sanitation

पुलिस, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था से जुड़े कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Respect to the corona warriors associated with police, health and sanitation
छुटमलपुर (सहारनपुर)। विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा की टीम के सदस्य अमर शर्मा द्वारा पुलिस, स्वास्थ्य और नगर पंचायत के सफाईकर्मी कोरोना योद्धाओं को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत छुटमलपुर कार्यालय परिसर में आहूत सम्मान समारोह में कोरोना संक्रमण काल में भी रात दिन जनता की सेवा करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों को अमर शर्मा की टीम में शामिल संयम अरोड़ा, डॉ आयुष कांबोज, अमन धीमान, तुषार शांडिल्य, विनय सैनी आदि ने गुलाब के फूल व पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी और कोविड 19 लेवल टू फतेहपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. कपिल देव ने कहा कि जिस प्रकार युवाओं की टीम ने दूर दराज के गांवों में दवाई की किट बांटी हैं, वह सराहनीय कार्य है। थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी, मुजफ्फराबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है यह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में लोग दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के नारे को आत्मसात करें। इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में धर्म जागरण विभाग के प्रांत संयोजक डॉ देवेंद्र सैनी, नगर सह संघचालक मास्टर गुरदयाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, महामंत्री भूपेंद्र राणा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, भंवर सिंह, दिनेश सैनी, पूर्व प्रधान विपिन बंसल, जितेंद्र त्यागी आदि ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई दीपचंद, नरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, रूपेंद्र तोमर, जैकी सिंह, डा नितिन, डा मुकेश अग्रवाल, सुनीता जैकब, मो. आकिल, मो. इमरान, संजय राणा सहित 51 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed