फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolved to bring BJP government to power at the Center for the third time

Saharanpur News: केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार को सत्ता में लाने का लिया संकल्प

Tue, 02 Jan 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Resolved to bring BJP government to power at the Center for the third time
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। अंबाली गांव में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


अंबोली के शिव मंदिर में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भयमुक्त वातावरण के साथ साथ गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि के अलावा भी सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है। मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व स्तर पर अपनी जगह बना चुका है। कार्यक्रम दौरान मास्टर शीशपाल सिंह ने गांव के दो पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान की चाबी सौंपा। कुछ लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। इस मौके पर पपिन चौधरी, नीरज प्रधान, राजकरण प्रधान चंदेना, बाबूराम प्रधान मनोहरपुर, कृषि विभाग के सचिन कुमार और पशु विभाग से डॉ. अवधेश के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed