{"_id":"5f8dd38b8ebc3e9bd35717b2","slug":"resolve-to-take-women-safety-and-honor-saharanpur-news-mrt5069999130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प
विज्ञापन
सीएचसी में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शपथ दिलाते हुए विधायक देवेन्द्र निम।
- फोटो : SAHARANPUR
नागल/। साढौली कदीम/ सरसावा/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मिशन शक्ति के तहत जिले के देहात की सीएचसी में मिशन शक्ति मेलों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करके महिला सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया गया।
नागल सीएचसी में आयोजित मिशन शक्ति मेले में महिलाओं ने हस्तकला द्वारा तैयार वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। इसमें 25 गर्भवती महिलाओं की जांच तथा 10 महिलाओं के गोल्डन कार्ड बनाए गए। ब्लाक क्षेत्र के दो अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया। इस दौरान एक पोषित बच्चे को पोषण हेतु एक गाय दान देने की भी घोषणा की गई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास पाल ने बताया कि गाय के पालन हेतु संबंधित परिवार को नौ सौ रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल पुंडीर, पपिन चौधरी, सत्येंद्र वैदिक, मंसूर अहमद, आरएस सेंगर, सीडीपीओ अलका त्रिपाठी, बीडीओ श्रुति शर्मा आदि रहे।
साढौली कदीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रवि प्रकाश सिंह, ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम एवं भाजपा नेता नरेंद्र बंसल ने फीता काट कर किया। संचारी रोग के लक्षण एवं रोकथाम के उपाय, कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत चिन्हिकरण एवं पंजीकरण की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जेपी भट्ट, बीएस पंवार, सीपी सेमवाल, कैलाश सैनी, एसके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
सरसावा सीएचसी में मेले का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष सरसावा बिजेंद्र मोगा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश, गौरव पुहाल, भाजपा की जिला मंत्री रुचि यादव, डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. निधि राजपूत, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, भूपेश, गुलाब सिंह, राजू गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, सुनीता शर्मा, पूनम गहलोत, शकुंतला देवी आदि रहे।
रामपुर मनिहारान सीएचसी में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक देवेंद्र निम, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने दीप जलाकर किया। विधायक देवेंद्र निम ने कहा भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहला कार्य एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाकर महिलाओं को सुरक्षा दी। विधायक ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर शपथ दिलाई। इसमें डॉ. अजित राठी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, देहात मंडल अध्यक्ष विनोद पंवार, जहीर अहमद, नसीम आजाद, सतपाल सिंह, दुयंत कुमार आदि रहे।

सरसावा सीएचसी में मिशन शक्ति के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते पालिका अध्यक्ष- फोटो : SAHARANPUR

नकुड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान व अन्य- फोटो : SAHARANPUR

नागल के मिशन शक्ति मेले का अवलोकन करते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR