फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to conserve water in Seva Pakhwada

सेवा पखवाड़े में लिया जल संरक्षण का संकल्प

Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Resolve to conserve water in Seva Pakhwada
पटनी में जल संरक्षण गोष्ठी में शामिल भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/रामपुर मनिहारान/चिलकाना (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण गोष्ठियों का आयोजन कर ग्रामीणों को जल की महत्ता बताते हुए इसके संरक्षण को प्रेरित किया।
विज्ञापन

बेहट मंडल के गांव पथरवा में देशराज चौहान के आवास पर आयोजित जल संरक्षण गोष्ठी में पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि जल अनमोल है, क्योंकि जल से हमारा कल सुरक्षित है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को जल को प्रदूषित होने से बचाने एवं जल संरक्षण करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, जिला मंत्री युवा मोर्चा विजेंद्र सैनी, धर्मपाल चौधरी, विनय चौहान, नरेश कुमार, मुख्तार आलम, मास्टर पूरण सिंह रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में भाजपा नेता सतीश सिंघल के आवास पर हुई गोष्ठी में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, प्रगति सिंघल, कृष्ण चंद सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी आदि ने जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। मंडल संयोजक विशाल देव गुर्जर, गौतम चौधरी, दीपक सिंघल, अनिल मुखिया, अरविंद धीमान, पंकज, योगेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना के गांव पटनी में अमित शर्मा, राजकुमार रोहिला, मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. हुकम सिह सैनी, सुनील सैनी, मंडल महामंत्री निशांक जैन, पंकज सैनी, किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष शादीराम सैनी, महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष सुमन सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चे के महबूब अली, युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक सैनी, पिछड़ा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष संजय प्रधान आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में भाजपा नेत्री को सम्मानित करते पूर्व ब्लाक प्रमुख

रामपुर मनिहारान में भाजपा नेत्री को सम्मानित करते पूर्व ब्लाक प्रमुख- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed