फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resigned from the post of Advocate for the Shia CentResigned from the post of Advocate for the Shia Central Board.l Board.

Saharanpur News: शिया सेंट्रल बोर्ड के अधिवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Tue, 02 Jun 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Resigned from the post of Advocate for the Shia CentResigned from the post of Advocate for the Shia Central Board.l Board.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी ने उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड के स्थायी अधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसकी जानकारी उन्होंने सहारनपुर के जिला जज और विधि सहायक शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश को भेजी है। अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी ने बताया कि शिया समाज के गण्यमान्य लोगों ने एक राय होकर वक्फ गुलाम मुस्तफा खान मस्जिद अंसारियान संख्या आई 707 के प्रबंधन के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसकी जानकारी वक्फ बोर्ड को भी दी थी, इस पर स्थायी अधिवक्ता होने के नाते उन्होंने अपनी संस्तुति भी की। कहा कि इससे नाराज एक अन्य व्यक्ति ने उन पर दबाव बनाया कि उनके परिवार के लोगों में से ही किसी को मुतवल्ली बनाया जाए। इस पर उन्होंने एतराज जताया। इसके बाद अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी ने स्थायी अधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed