{"_id":"6442d1aaab040ace4e066868","slug":"reshma-is-the-authorized-candidate-of-the-alliance-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-1244-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेशमा ही है गठबंधन की अधिकृत प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेशमा ही है गठबंधन की अधिकृत प्रत्याशी
विज्ञापन
फोटो समाचार
अंबेहटा। रालोद व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर रेशमा के गठबंधन प्रत्याशी होने की बात कही है।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर व आसपा के जिलाध्यक्ष कर्ण वीर सिंह ने कहा कि जो लोग गठबंधन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। गठबंधन अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंबेहटा में सपा व गठबंधन के अलग-अलग प्रत्याशी होना दुर्भाग्य पूर्ण है। इसके पीछे के कारणों को तलाश कर उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी के विषय में फैलाई जा रही अफवाहों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि गठबंधन से रेशमा ही अधिकृत प्रत्याशी है। इस दौरान रालोद के प्रदेश सचिव धीर सिंह, नईम अहमद, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर आदि रहे।