फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reservation will be done again, increased uneasiness of the claimants

सहारनपुर : दोबारा होगा आरक्षण, दावेदारों की बढ़ी बेचैनी, तैयारी में जुटा प्रशासन

Tue, 16 Mar 2021 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Reservation will be done again, increased uneasiness of the claimants
मेरठ जिला पंचायत - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण अब नए सिरे से तय होगा। इससे उन लोगों को झटका लगा है जो पूर्व में घोषित हुए आरक्षण के हिसाब से चुनाव लड़ने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुके थे। वहीं, ऐसे दावेदारों के लिए नई उम्मीद भी है जो नए आरक्षण में खुद के चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रहे हैं। फिलहाल जिला प्रशासन शासन की तरफ से गाइड लाइन का इंतजार करने के साथ ही नए सिरे से आरक्षण को लेकर तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के आरक्षण के संबंध में सोमवार को ही हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें 2015 के चुनाव को आधार मानकर अब आरक्षण तय करना कहा गया है। पूर्व में 1995 के चुनाव को आधार मानकर आरक्षण तय किया गया था। उस आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां ग्राम प्रधान के पदों पर हुए आरक्षण को लेकर आई थीं।
विज्ञापन


जिले भर से कुल 641 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, जिनमें 85 प्रतिशत ग्राम प्रधान पद को लेकर थीं। अब 2015 को आधार मानकर आरक्षण होगा, उससे पूर्व में हुए आरक्षण में पूरी तरह बदलाव होने की संभावना है। ऐसे में उन लोगों को फायदा मिल सकता है जो पूर्व में जारी आरक्षण की वजह से मायूस हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत सदस्यों के कुल 49 वार्डों में से पांच वार्ड अनुसूचित जाति की महिला, पांच वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला, 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए थे। वहीं, 08 वार्ड अनुसूचित जाति, 08 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और 16 वार्ड अनारक्षित सूची में थे।

ब्लाक प्रमुख
जिले में ब्लाक प्रमुख के कुल 11 पद हैं। इनमें से दो पद महिलाओं के लिए, एक एससी महिला और एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ था, जबकि दो पद ओबीसी, एक एससी के लिए और चार पद अनारक्षित रखे गए थे।

ग्राम प्रधान
जिले में कुल 884 ग्राम प्रधानों के पद हैं। ग्राम प्रधान पदों में एससी महिला 68, एससी पुरुष 125, ओबीसी महिला 83, ओबीसी पुरुष 156, महिलाओं के लिए 147 और 305 प्रधान पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए थे।

बीडीसी
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1206 पदों में से एससी महिलाओं के लिए 107, ओबीसी महिलाओं के लिए 110 और महिलाओं के लिए 189 पद आरक्षित किए गए थे। जबकि पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए 209, अनूसूचित जाति के लिए 208 पद आरक्षित हुए थे और 383 पद अनारक्षित रखे गए थे।

पंचायत चुनाव में कुल पद
ग्राम प्रधान ---- 884
ग्राम पंचायत सदस्य ------- 11210
क्षेत्र पंचायत सदस्य -------- 1206
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष -------- 11
जिला पंचायत सदस्य ------- 49
अब नए सिरे से आरक्षण की तैयारी की जाएगी। शासन से गाइड लाइन जारी होने पर उसका पालन होगा। तय समय में आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed