फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reservation and unreserved tickets will now be available from the new railway center

Saharanpur News: अब रेलवे के नए केंद्र से मिलेंगे आरक्षण एवं अनारक्षित टिकट

Mon, 24 Jul 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Reservation and unreserved tickets will now be available from the new railway center
सहारनपुर में रेलवे के द्वितीय प्रवेश द्वार के पास बना आरक्षण केंद्र एवं अनार​क्षित टिकट घर
- डीआरएम सोमवार को नई बिल्डिंग को देखने आए
विज्ञापन

- पुरानी बिल्डिंग को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में आने से किया गया बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट अब रेलवे के नए टिकट घर से मिलेंगे। सोमवार को अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया यहां इस केंद्र को देखने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने बन रहे अत्याधुनिक पावर केबल का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा।
मालगाड़ियों के अलग संचालन को लेकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बन रहा है। इसकी जद में द्वितीय प्रवेश द्वार पर पुराने आरक्षण एवं अनारक्षित टिकट घर है। अब इसे बंद कर दिया है। इसके बदले रेलवे ने द्वितीय प्रवेश द्वार खलासी लाइन जाने वाले मार्ग पर इसी तरह नया भवन बनाया है, जो बनकर तैयार हो गई है। इसमें एक काउंटर आरक्षित और दूसरा काउंटर अनारक्षित का है। यहीं से टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके शुरू होने से खलासी लाइन, शारदा नगर, रेलवे कॉलोनी, गलीरा रोड, कोर्ट रोड, मिशन कंपाउंड, नवीन नगर, ओजपुरा आदि काॅलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हें ट्रेनों के टिकट के लिए कोर्ट रोड पुल पार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को करीब साढ़े नौ बजे अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया निरीक्षण यान से सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले द्वितीय प्रवेश द्वार पर बने आरक्षण केंद्र एवं अनारक्षित टिकट घर का निरीक्षण किया। उसके बाद वहां से माल गोदाम रोड पर बन रहे अत्याधुनिक पावर केबिन का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सीनियर डीसीएम नवीन कुमार, सीनियर डीओएम समर्थ गुप्ता, आरपीएफ के सीनियर डीएससी नीतिश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed