फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resentment among employees can arise due to government's decision

सरकार के फैसले से कर्मचारियों में पनप सकता है आक्रोश

Sun, 13 Sep 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Resentment among employees can arise due to government's decision
ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक तरफ केंद्रीय कर्मियों को 55 साल की आयु अथवा 30 साल सेवा पूरी करने पर सेवानिवृत्ति संबंधी केंद्र सरकार का आदेश तो प्रदेश सरकार द्वारा पांच साल तक संविदा कर्मी के तौर पर भर्ती को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। इन फैसलों को गैरजरूरी और अन्यायपूर्ण बताया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश पनप सकता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार ने 55 वर्ष उम्र के बाद बिना नोटिस दिए सेवानिवृत्त का फैसला लिया है, जो गलत है। चुनाव लड़ने के लिए भी जनप्रतिनिधियों की उम्र 55 साल तय की जाए। इसके बाद चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने पर तुली है।
ग्राम्य मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। कोरोना की वजह से पहले ही स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि ऐसे निर्णय किसी भी लिहाज से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला मंडल के 1500 रेल कर्मी होंगे प्रभावित
नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के शाखा सचिव अवतार सिंह का कहना है कि अंबाला मंडल में करीब 1500 कर्मी ऐसे हैं, जो 55 साल की उम्र पार कर चुके हैं। केंद्र सरकार के फैसले से यह सभी लोग प्रभावित होंगे। 55 साल की आयु अथवा 30 साल की सेवा पूरी होने पर सेवानिवृत कर दिए जाने का फैसला गलत है, यह फैसला वापस होना चाहिए। रेलवे के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी पहले ही आंदोलन कर रहे हैं, इस फैसले के खिलाफ भी रूपरेखा बनाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार- फोटो : SAHARANPUR

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी।- फोटो : SAHARANPUR

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed