{"_id":"5e2c9acc8ebc3e4b1f35699e","slug":"republic-day-celebrated-with-enthusiasm-in-schools-saharanpur-news-mrt4657597186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जोश के साथ मनाया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जोश के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
71वॉ गणतंत्र दिवस पर गॉडफील्ड पब्लिक मे वीरो की गाथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के कई स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देेेशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों में जोश भरा।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को गॉड फील्ड पब्लिक स्कूल में वीरों की गाथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य इंदू आर्य, मैनेजर सतीश कुमार ने किया। प्री नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका दिल जीता। प्रधानाचार्य इंदू ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का मतलब समझाया। इस मौके पर विजय, राजीव, विशाल, ज्योति, सुनैयना, खुशी, नेहा, नीना, अनिता, श्वेता, प्रियंका आदि शामिल रहीं। संध्याकालीन विक्टर होम स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी। प्रबंधक पूनम राज, अनुपमा, शिवानी, रूचि, दिशा, टीना आदि रहीं।
एमआरएस एकेडमी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने लघु नाटक का मंचन करने के साथ ही गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें विनीत सैनी, सुनीता सैनी, प्रियंका शर्मा, मोनिका, शमा, गुरप्रीत, जूबी, रेखा, नीलम, पूजा, वैशाली आदि रहीं।