फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Republic Day alert

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

Sun, 26 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Republic Day alert
सहारनपुर में बाजारो में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : SAHARANPUR
गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। गणतंत्र को लेकर पुलिस अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स के अलावा आरएएफ और पीएससी बल तैनात रहेगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस और खुफिया विभाग ने अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, होटलों और जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया।
रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों सहित कई जगहों पर ध्वजारोहण और कार्यक्रम होंगे। इसी को देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स तैनात रहेगी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को महानगर और पूरे जिले में पुलिस व खुफिया विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। इसके अलावा कोर्ट रोड, जीपीओ रोड, नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, कोर्ट रोड स्थित होटलों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही बस अड्डों पर भी चेकिंग की गई। संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट है। पूरी तरह चौकसी बरती जा रही है। इसके अलावा जिले की सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

तिरंगे को सम्मान के साथ ले गए लोग
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर कई जगहों पर तिरंगों की दुकानें सजी रहीं। ध्वजारोहण के लिए लोग तिरंगे दुकानों से खरीदकर ले गए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने तिरंगे खरीदे। कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट और पंजाबी बाजार में कई दुकानों पर तिरंगों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने दिए तीनों जिलों को निर्देश
सहारनपुर । डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि डीजी के आदेश के बाद सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में अलर्ट जारी किया गया है। होटल, ढाबे, सराय सभी जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन जिलों में विशेष प्रशासनिक सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं। उनकी सुरक्षा रिव्यू करके पुलिस की तैनाती की जाएगी। सहारनपुर में सरसावा स्थित एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed