फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reports of various departments including education presented in Shura meeting

Saharanpur News: शूरा की बैठक में शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की रिपोर्ट पेश

Thu, 29 Feb 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Reports of various departments including education presented in Shura meeting
देवबंद। दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा (एग्जीक्यूटिव कमेटी) की शैक्षिक बैठक के प्रथम चरण में विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपनी अपनी रिपोर्ट पेश की। जिस पर शूरा सदस्यों ने विचार मंथन किया। उम्मीद है कि तीन दिवसीय बैठक में शूरा सदस्य कई अहम फैसले ले सकते हैं।
विज्ञापन




बुधवार को दारुल उलूम के मेहमान खाने में आयोजित हुई बैठक में शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन हरिद्वारी, निर्माण विभाग के प्रभारी मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, वित्तीय विभाग के इंचार्ज नय्यर उस्मानी और तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के प्रभारी मौलाना राशिद समेत अन्य विभागों के जिम्मेदारों ने अपनी अपनी रिपोर्ट शूरा के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। जिस पर सदस्यों ने गहनता से विचार मंथन किया। संभावना है कि आगामी चरणों की बैठक में शूरा सदस्य कर्मचारियों की नियुक्ति व उनकी पदोन्नति, वेतन में वृद्धि आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया जा सकता है।
विज्ञापन

बताया गया है कि शूरा सदस्य हाल ही में उठे गजवा-ए-हिंद विवाद पर भी कोई निर्णय ले सकते हैं। इसमें दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, मौलाना अनवार, मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मौलाना इब्राहीम, मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी, मौलाना महमूद राजस्थानी, मौलाना सैयद हबीब, मौलाना आकिल, मौलाना रहमतुल्ला कश्मीरी, मौलाना कलीमउल्लाह अलीगढ़ी और मुफ्ती शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed