फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reported the damage caused by burning straw

पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी

Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reported the damage caused by burning straw
गंगोह। लखनौती में एसडीएम ने बैठक में किसानों से कहा कि पराली जलाना पर्यावरण के लिए घातक है। इसलिए पराली को न जलाकर उसका अन्य तरीकों से समाधान करें। लखनौती के जूनियर हाईस्कूल में एसडीएम आईएएस हिमांशु नागपाल ने किसानों से कहा कि पर्यावरण में पराली का धुआं हवा को जहरीली करता है। जिससे मनुष्य ही नहीं पशुओं को भी हानि होती है। इसलिए किसान भाई पराली न जलाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि गोशाला और खाद आदि बनाने में विभिन्न प्रकार से पराली का प्रयोग किया जा सकता है। यदि कोई किसान पराली जलाता मिल तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा जा रहे किसानों की समस्याएं भी सुनीं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्बास अली, अख्तर खान, प्रवेश कुमार, पप्पू लाला, मुस्तफा खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं गंगोह के किसानों को हरियाणा सीमा पर रोकने की शिकायत पर एसडीएम हिमांशु नागपाल यमुना नदी पुल पर पहुंचे। उन्होंने वहां से गुजर रहे किसानों से बातचीत की। हरियाणा के अधिकारियों से भी बात की। जब बात नहीं बनी तो उन्होंने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप करके किसानों के बारीक धान को हरियाणा के लिए रवाना करवाया। वहां मौजूद हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें उनके अधिकारियों ने यूपी के किसानों को धान ना आने के आदेश दे रखे हैं। एसडीएम हिमांशु नागपाल ने बताया कि जो किसान हरियाणा में रजिस्ट्रेशन कराकर अपना धान बेचना चाहते हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed