फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report of kidnapping of a married woman on the orders of the court

कोर्ट के आदेश पर हुई विवाहिता को अगुवा करने की रिपोर्ट

Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Report of kidnapping of a married woman on the orders of the court
कोर्ट के आदेश पर हुई विवाहिता को अगवा करने की रिपोर्ट
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव कम्हेड़ा से तीन सगे भाई एक विवाहिता का कार में अपहरण कर ले गए। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस और एसएसपी से गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की और पीड़ित को टरकाती रही। अब घटना के आठ माह बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव कम्हेड़ा निवासी ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी जिला शामली के थानाभवन अंतर्गत एक गांव निवासी महिला से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे है। बताया कि उसकी पत्नी जब भी मायके जाती थी तो वहां उसी गांव का आरोपी युवक अनिल उसे तंग और परेशान करता था। इसके संबंध में गांव में पंचायत की गई जिसमें आरोपी ने माफी मांगते हुए आइंदा ऐसी हरकत ना करने की बात कही। परंतु आरोपी इसके बाद उनसे रंजिश रखने लगा। 21 जनवरी को वह मजदूरी करने गया हुआ था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी आरोपी अनिल अपने भाई राकेश और बिल्ला के साथ उसके घर पहुंचा। आरोपी तमंचे के बल पर जबरन उसकी पत्नी का अपहरण कर कार में डालकर ले गए। शाम को घर वापस आने पर पत्नी को ना पाकर उसने तलाश किया तो कुछ ग्रामीणों ने उसे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उसने तभी गंगोह पुलिस को वारदात की जानकारी दी परंतु पुलिस उसे छह माह तक टरकाती रही। पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नही की। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने गंगोह पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed