फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report of demanding extortion filed against Sunny Nagpal

सनी नागपाल के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report of demanding extortion filed against Sunny Nagpal
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का है राजदार, अलग-अलग थानों में दर्ज हुए दो मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के राजदार सनी नागपाल पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। थाना जनकपुरी में तीन मामले दर्ज होने के बाद अब कोतवाली सदर बाजार और देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक मामले में चिकित्सक से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है तो दूसरे मामले में जमीन कब्जाने का आरोप लगा है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधव नगर निवासी डॉ. राजीव गुप्ता ने दर्ज कराए मामले बताया कि वर्ष 2010 में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ढमोला में जमीन खरीदी थी। यह भूमि ढमोला निवासी अजहर नाम के व्यक्ति से ली गई थी। उसी समय जाफरनवाज निवासी सनी नागपाल ने इस भूमि में से 500 गज हिस्से का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा करा लिया और कब्जा कर लिया, जबकि असली बैनामा डॉ. राजीव गुप्ता के नाम है। आरोप है कि जब उसने सनी नागपाल से भूमि छोड़ने के लिए कहा तो उसने एक करोड़ रुपये की मांग की। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कोतवाली सदर बाजार में दर्ज मामले में एक व्यक्ति ने दर्ज कराए मामले में सनी नागपाल पर धोखाधड़ी से जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दो मामले दर्ज हुए हैं। एक मामले में रंगदारी मांगने और दूसरे में जमीन कब्जाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed