{"_id":"5f5bbca98ebc3e44677e7072","slug":"report-filed-for-making-fraudulent-documents-saharanpur-news-mrt5008635162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज बनाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज बनाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन तलाक पीड़िता आतिया साबरी के ससुराल वालों ने धोखाधड़ी से ग्राम प्रधान और अन्य अफसरों के हस्ताक्षर से फर्जी दस्तावेज तैयार कर डाले। आतिया साबरी के इंजीनियर भाई के खिलाफ जल विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत कर दी। पड़ताल कराने पर दस्तावेज फर्जी निकले, जिस पर सहारनपुर निवासी आतिया साबरी के भाई रिजवान ने आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार के लक्सर (हरिद्वार) थाने में धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिजवान पुत्र मजहर हसन निवासी मंडी सहारनपुर ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से सुल्तानपुर थाना लक्सर हरिद्वार का रहने वाला है। उनके भाई मोहम्मद अफजाल अजल विद्युत निगम देहरादून में अधिशासी अभियंता हैं। रिजवान ने बताया कि उनकी बहन आतिया साबरी की शादी वाजिद पुत्र सईद निवासी जसोदरपुर(सुल्तानपुर) हरिद्वार के साथ 2012 में हुई थी, जिसके बाद आतिया साबरी को तीन तलाक दे दिया गया था। इसके खिलाफ आतिया साबरी ने सुप्रीम कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ केस डाला था। उसी मामले के बाद से आरोपी पक्ष रंजिश रखता है। आरोप है कि वाजिद अली, सईद अहमद और उमर आदिल ने उनके गांव सुल्तानपुर के प्रधान और अन्य अधिकारियों के नाम से फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर लिए और जल विद्युत निगम में शिकायत कर दी कि मोहम्मद अफजाल उत्तराखंड के रहने वाले नहीं है, इसलिए उन्हें नौकरी से निष्कासित कराया जाए। रिजवान ने बताया कि सूचना अधिकार के तहत सभी दस्तावेजों की सूचना मांगी तो, उसमें फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। रिजवान ने शुक्रवार को ही थाना लक्सर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी वाजिद अली, सईद अहमद और उमर आदिल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।