फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against two for objectionable remarks, one caught

आपत्तिजनक टिप्पणी पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक पकड़ा

Wed, 27 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report filed against two for objectionable remarks, one caught
सहारनपुर, बेहट। कांवड़ यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में विहिप के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने दो युवकों के खिलाफ बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कलसिया निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर गांव साढ़ौली कदीम निवासी सावेज पुत्र लियाकत व लतीफपुर भूड़ निवासी शब्बीर पुत्र शरीफ पर आरोप लगाया, कि इन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। पुलिस ने मनीष की तहरीर पर आरोपी सावेज व शब्बीर के खिलार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक आरोपी सावेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed