फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against Surveyor and two associates

सर्वेयर और उसके दो अज्ञात साथियों के खलिफ रप़रोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Report filed against Surveyor and two associates
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाकर पात्र महिला से दस हजार रुपये रिश्वत लेेने वाले सर्वेयर और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ देेहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने रुपये लेते आरोपी कर्मचारी का स्टिंग कराया। वहीं, वीडियो जिलाधिकारी सौंपकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाकंभरी विहार निवासी पूजा गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने डूडा में संविदा पर कार्यरत सर्वेयर करुणा शंकर वशिष्ठ और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये था मामला
दो दिन पूर्व विधायक राजीव गुंबर के साथ पूजा ने डीएम से मुलाकात की थी। उसने बताया कि उत्तम विहार में उसका प्लॉट है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए आवेदन किया था। वह लगातार दो साल से डूडा कार्यालय के चक्कर लगा रही थी। हाल ही में सर्वेयर करुणा शंकर वशिष्ठ ने फोन पर उन्हें बताया कि मकान की जियोटैगिंग करने के लिए आएंगे। ऐसे में वह 25 हजार रुपये का इंतजाम रखे। पूजा ने रुपये देने में असमर्थता जताई। इस पर सर्वेयर ने कहा था कि बिना पैसे के मकान पास नहीं होगा। इसकी जानकारी उसने पूर्व विधायक राजीव गुंबर को दी थी। पूर्व विधायक ने अपने पास से दस हजार रुपये दिए और अपने दो सहयोगी को स्टिंग करने के लिए भेजा था। आरोपी का दस हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो बनाया लिया था। इस मामले में जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed