फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against many including manager of GNG Mall

Saharanpur News: जीएनजी मॉल के मैनेजर सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Report filed against many including manager of GNG Mall
सहारनपुर। जीएनजी मॉल की खराब पड़ी लिफ्ट से गिरकर हुई अमन कुमार की मौत के मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मैनेजर और कई अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बहलोलपुर निवासी अमन कुमार (28) पुत्र रामसिंह के चाचा घनश्याम ने दर्ज कराए मामले में कहा कि दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल की जिम्मेदारी मैनेजर भोपाल सिंह पर है। शुक्रवार को जिस समय घटना हुई है, उस वक्त भोपाल सिंह मॉल में मौजूद था। मैनेजर और उनके सुरक्षकर्मियों ने अमन को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। खराब पड़ी लिफ्ट पर न कोई सूचना बोर्ड लगा रखा था और न ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया था। अमन ने जैसे ही लिफ्ट के अंदर पैर रखा तो वह दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर सरिया गर्दन में घुसने से उसकी मौत हो गई। क्योंकि लिफ्ट में फर्श ही नहीं था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मैनेजर सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

हमारी कोई गलती नहीं, किया गुमराह

मैनेजर भोपाल सिंह का कहना है कि मॉल प्रबंधन से कोई गलती नहीं हुई है। यह सर्विस लिफ्ट है, जिसका इस्तेमाल लोगों के लिए कभी नहीं किया गया। अन्य दो लिफ्ट बिल्कुल ठीक स्थिति में है और चालू हैं। अमन और उसके साथी शराब के नशे में धुत थे। नशे में ही जबरन लिफ्ट का दरवाजा खोला और अमन की गिरकर मौत हो गई। 15 मिनट तक उसके साथियों ने उन्हें गुमराह किया। कहा कि हमारा एक साथी गायब हो गया है। समय रहते यह बता देते कि अमन लिफ्ट से गिरा है तो उसे तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया जाता और उसकी जान बच सकती थी। जब उन्होंने जानकारी दी कि लिफ्ट से नीचे अमन गिरा है। तब, तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। उसके साथियों ने वहां से भागने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस के हवाले किया। उन्हें जानकारी मिली है कि अमन का उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। इन्होंने ही उसे नीचे धक्का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, मचा कोहराम

शनिवार को अमन कुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अमन का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अमन के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री है। तीनों की उम्र पांच साल से कम है। अमन ही घर में कमाने वाला था। उसका भाई बैंगलूरू में काम करता है। अमन की मौत से परिजनों रो-रोककर बुरा हाल है। अमन हलवाई का काम करता था।


यह था मामला

गांव मोहम्मदपुर बहलोलपुर निवासी अमन कुमार अपने तहेरे व चचेरे भाई विपिन, सोनू व पंकज के साथ दिल्ली रोड पर किराए के लिए दुकान देखने आया था। इसके बाद वह साथियों के साथ जीएनजी मॉल में घूमने गया। वह सीढि़यों से दूसरी मंजिल पर चले गए। नीचे आने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचे। उसके साथियों ने लिफ्ट का बटन दबाया तो दरवाजा नहीं खुला। अमन ने जोर लगाकर हाथों से दरवाजा खोल दिया और जैसे ही लिफ्ट में पैर रखा तो नीचे गिर गया और गर्दन में सरिया घुसने उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंकज, सोनू और विपिन को हिरासत में लिया, जिन्हें शनिवार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed