{"_id":"636405f1fc3aba518f365347","slug":"report-filed-against-four-including-the-girl-s-father-saharanpur-news-mrt612081680","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के पिता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के पिता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। गांव इस्लामनगर में युवक की पीटकर हत्या और युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने युवती के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के की वजह से तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस तैनात है।
रामपुर मनिहारान कोतवाली पर गांव इस्लामनगर निवासी मृतक युवक जियाउर्रहमान के पिता अय्यूब ने युवती तनु के पिता जनेश्वर, चाचा मनेश्वर, परिवार के सदस्य प्रियांशु, शिवम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अय्यूब ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र जियाउर्रहमान को आरोपियों ने फोन करके घर बुलाया था और फिर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक पक्ष की ओर से युवती पक्ष के चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
----------
फोर्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब जियाउर्रहमान और तनु का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में तनु के शव का अंतिम संस्कार व जियाउर्रहमान के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
-----------
यह था मामला
गांव इस्लामनगर निवासी जियाउर्रहमान मंगलवार की रात 11 बजे गांव में ही रहने वाली तनु के घर में गया था, जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी थी, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर परिजन जियाउर्रहमान को देहरादून के जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को गांव में पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तभी, तनु ने भी दोपहर 12 बजे घर में फांसी लगा ली थी, जिसकी भी मौत हो गई थी।