फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against four for murder of youth

युवक की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Jul 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four for murder of youth
- गांव शेखपुरा कदीम में रंजिश के चलते हुई वारदात
विज्ञापन

- गिरफ्तारी को देहात कोतवाली पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा कदीम में बृहस्पतिवार रात रंजिश के चलते हुई साजिद की हत्या के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए हैं।
गांव शेखपुरा कदीम निवासी 24 वर्षीय साजिद पुत्र इमरान चालक था। परिजनों के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते साजिद पर बृहस्पतिवार रात छुरी और हॉकी से हमला किया। लहूलुहान हालत में साजिद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से घटना को लेकर देहात कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि साजिद के भाई अनीस की ओर से इकबाल, इकराम उर्फ गूंगा, वसीम और समीर के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव में तनाव, पुलिस तैनात
पुरानी रंजिश में हुई साजिद की हत्या को लेकर गांव में तनाव है। दोनों पक्ष कुरैशी बिरादरी से हैं और उनके बीच चली आ रही रंजिश के कारण ही यह वारदात हुई। पहले भी दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है और पंचायत में भी हुई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed