{"_id":"6476404da1a965f80d068408","slug":"report-filed-against-50-nominated-and-more-than-one-and-a-half-thousand-unknowns-for-taking-out-gaurav-yatra-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3382-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गौरव यात्रा निकालने पर 50 नामजद और डेढ़ हजार से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गौरव यात्रा निकालने पर 50 नामजद और डेढ़ हजार से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 30 May 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में बिना अनुमति के गुर्जर समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने के मामले में पुलिस ने 50 नामजद और डेढ़ हजार से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मंगलवार की शाम कोतवाली नकुड़ में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया। इसके तहत पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, दानिश गुर्जर, सोनू गुर्जर, नीरज गुर्जर, अमित चौधरी, संदीप चौधरी, रविंद्र भाटी सहित 50 नामजद और डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर धारा 144 का उल्लंघन करने, बिना अनुमति के यात्रा निकालने, सड़क पर हंगामा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए बैरिकेडिंग तोड़ने का आरोप है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि 50 नामजद और डेढ़ हजार से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैंं।
वहीं, कलेक्ट्रेट का घेराव करने और जाम लगाने के मामले में राजपूत समाज के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। इनको भी चिह्नित किया जा रहा है।