फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against 12 for assaulting bridesmaids and indecency with girls

बरातियों से मारपीट और युवतियों से अभद्रता पर 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Dec 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 12 for assaulting bridesmaids and indecency with girls
नकुड़। गांव नसरुल्ला गढ़ में बरातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आठ लोगों को नामजद करते हुए 12 युवकों पर मारपीट करने व लड़कियों के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे लड़की के भाई जितेंद्र ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन की बरात आई थी। दोपहर करीब दो बजे बारद्वारी कार्यक्रम के समय कुछ युवक बाइक पर सवार होकर बार-बार बरातियों के बीच जा रहे थे। बरातियों ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि गांव के जिम्मेदार लोगों ने उस समय तो बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन बरात विदा होने के बाद करीब 12 युवकों ने गांव सुल्तानपुर के पास एक कार में सवार तीन लड़कियों सहित अन्य बरातियों को नीचे उतार लिया और मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कपड़े फाड़ दिए। बताया कि गांव सुल्तानपुर निवासी लोगों ने बरातियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित पक्ष ने जयदीप, विनय व अजय आदि आठ लोगों को नामजद करते हुए 12 के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed