फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   report file on 6

यूपी, हरियाणा के किसानों के बीच का संघर्ष प्रकरण

Wed, 06 Nov 2019 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
report file on 6
हरियाणा निवासी छह किसानों के पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गंगोह(सहारनपुर)। उमरपुर यूपी के किसानों की भूमि को अपनी बता कर जबरन जुताई और विरोध पर मारपीट करने वाले हरियाणा के शेरगढ़ टापू के छह किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गंगोह क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी किसान मामचंद की तीस बीघा जमीन हरियाणा के गांव शेरगढ़ टापू से मिली हुई है। मंगलवार को शेरगढ़ टापू हरियाणा के किसानों ने जमीन को अपनी बताकर जुताई शुरू कर दी, जिसे लेकर दोनों प्रदेशों के किसान आमने सामने आ डटे और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली गंगोह पुलिस को देख हरियाणा के आरोपी किसान छोड़ कर भाग खड़े हुए थे। पुलिस ट्रैक्टर को कोतवाली ले आयी थी। इस सिलसिले में अमित पुत्र रमेश निवासी उमरपुर यूपी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शेरगढ़ टापू जिला करनाल निवासी सगे भाइयों शमशेर व दुलाराम पुत्रगण नेकी, ध्यानचंद व रामनाथ पुत्र दुलाराम, अजय पुत्र जगमाल व संजीव पुत्र चंद्रभान के खिलाफ उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास से हमला बोलने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी भागवत सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed