{"_id":"607b26ba8ebc3e8d30546833","slug":"report-against-six-in-the-attack-on-the-candidate-s-father-saharanpur-news-mrt5349255136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के पिता पर हुए हमले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के पिता पर हुए हमले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बड़गांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट मांगने को लेकर मतदान से पहली रात में जड़ौदा पांडा की पूर्व प्रधान के पति और प्रधान पद के प्रत्याशी के पिता राकेश त्यागी पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने जड़ौदा पांडा और किशनपुर के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान से पहली रात जड़ौदा पांडा की पूर्व प्रधान के पति और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी आशीष के पिता राकेश त्यागी पर गांव के ही मजरे किशनपुर में उस समय धारदार हथियारों से हमला किया, जब राकेश त्यागी अपने समर्थकों के पास किशनपुर गए हुए थे। हमले में राकेश त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। इसी दौरान दूसरे ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी नवीन त्यागी उर्फ मोनू की एक कार को भी आग लगा दी थी तथा दूसरी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दिन निकलने से पहले ही दो ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट और आगजनी से गांव में खलबली मच गई थी।
शनिवार को पुलिस ने पीड़ित राकेश त्यागी के भाई दिनेश त्यागी की तहरीर पर गांव के संदीप, उमेश, अभिषेक और किशनपुर निवासी सुनील, रोमांश व कपिल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने कहा घटना में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।