{"_id":"5f99b3de8ebc3e9b9d1186f7","slug":"repeat-licensees-to-be-suspended-dm-saharanpur-news-mrt5084013133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बार दुर्घटना करने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बार दुर्घटना करने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं: डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने परिवहन एवं पुलिस विभाग को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और बार बार दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं।
विज्ञापन
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नियम सबके लिए समान है। चाहे वो रोडवेज बस चालक हो या फिर निजी वाहन चालक, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को भी निर्देश दिए कि स्कूल बसों के चलने से पहले उनका तकनीकी परीक्षण अवश्य करा लें। बिना फिटनेस स्कूल बसों को चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि किसी भी ढाबे के सामने गाड़ी पार्क नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित ढाबा मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनपद में ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित करने, ई-रिक्शा के रूट निर्धारण करने और पार्किंग के लिए भूमि की व्यवस्था करने आदि के निर्देश भी दिए। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से 28 अक्तूबर तक सीट बेल्ट नहीं बांधने पर 315, हेलमेट नहीं लगाने पर 2680, ओवरलोड पर 646, ओवर स्पीड पर 298 लोगों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार, एआरएम रोडवेज जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।