{"_id":"6864349afafccbb7e10f2208","slug":"relief-to-farmers-the-district-got-69-thousand-bags-of-urea-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-153052-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसानों को राहत जिले को मिले 69 हजार यूरिया के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसानों को राहत जिले को मिले 69 हजार यूरिया के बैग
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। आंवला से 69483 बैग यूरिया के मिले हैं। जल्द ही खाद का वितरण किसानों को किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार मावी ने बताया कि जिले में यूरिया खाद की नई प्राप्त हुई है। मालगाड़ी यूरिया खाद लेकर सहारनपुर पहुंची है। जल्द ही मालगाड़ी से यूरिया को बैग को समितियों में भेजा जा रहा है। जल्द ही किसानों को खाद का वितरण होगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि खेतों में सीमित मात्रा में ही यूरिया खाद का उपयोग करें। ज्यादा यूरिया डालने से फसल पर रोग और कीड़ों का प्रकोप बढ़ता है। ऐसे में किसानों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
उन्होंने बताया कि किसान भाई खेत में पानी भरा होने की दशा में भी यूरिया न डालें। ऐसे स्थिति में नाइट्रोजन फसल को न मिलकर नीचे जमीन में रिस जाती है। जिससे यूरिया डालने का कोई लाभ किसान को नहीं मिलता है । बताया कि यूरिया के एक बैग की कीमत 266.50 रुपए है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर भी तय दाम से अधिक पर यूरिया बेचा जा रहा है तो इसकी शिकायत कार्यालय में की जा सकती है।