फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief from the rain, the storm disaster

बारिश से राहत, आंधी से आफत

Mon, 23 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Relief from the rain, the storm disaster
Poll dropped from typhoon - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भीषण गर्मी से जूझ रहे जनपदवासियों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह और दोपहर में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से पारा धड़ाम हो गया।
विज्ञापन


इससे मौसम सुहाना हो गया तो दूसरी ओर तेज हवा और ओलावृष्टि से बागवानों और किसानों को भारी नुकसान हुआ। तेज हवा की वजह से शहरी क्षेत्र में कई होर्डिंग उखड़कर सड़क पर जा गिरे। इनकी वजह से हादसे होते-होते बचे।
विज्ञापन


इस बार अप्रैल से गर्मी चरम पर है। कई दिन से अधिकतम पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक था। न्यूनतम तापमान भी 20 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था।

रविवार की रातभर उमसभरी गर्मी के बाद मौसम ने पलटी मारी और सोमवार सुबह आसमान में काली घटाएं छा गईं। सुबह के समय जनपद के रामपुर मनिहारान, बड़गांव समेत अनेक क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शहर के साथ ही अन्य क्षेत्रों में केवल हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर करीब दो बजे फिर से मौसम ने करवट बदली। इसके बाद शहर और आसपास के इलाकों में करीब 20 मिनट झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद फिर धूप निकल आई।

शाम साढ़े चार बजे फिर हल्की बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक चलती रही। बारिश और ओलावृष्टि से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

उधर, बारिश के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि किसानों और बागवानों के लिए मुसीबत लेकर आई। किसानों की उड़द और मूंग की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जबकि आम की फसल झड़ जाने से बागवानों को भी झटका लगा है। शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर होर्डिंग्स उखड़ गए।

चिलकाना बस स्टैंड पर लगा सरकारी पोल सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया।  सोमवार को सीजन की पहली बारिश हुई, जिसने नगर निगम की तैयारी की पोल खोल दी।


पुराने शहर के ज्यादातर इलाकों के साथ ही आवास विकास, चंद्र नगर, अहमद बाग, नवीननगर आदि में जलभराव हो गया। नालियों और सड़कों का पानी घरों में घुस जाने से लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालियों की समय से सफाई न होने की वजह से जलभराव की स्थिति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed