फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief from heat from rain

झमाझाम बारिश से गर्मी से मिली राहत

Sun, 06 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat from rain
सहारनपुर में मल्हीपुर रोड़ पर बरसात में स्कूटी पर जाता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी और कीचड़ फैलने से भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद आसमान पर बादल छाए और पांच बजे ठंडी हवाओं के साथ जिले के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर में खाताखेड़ी, पुराना कलसिया रोड, शारदानगर, जनकनगर में थोड़ी देर के लिए जलभराव की स्थिति बन गई, जिस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, हकीकतनगर और पंजाबी बाग क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन कार्य की वजह से सड़कों की खोदाई हुई। बारिश के बाद वहां पर कीचड़ फैल गया, जिसमें दुपहिया वाहन चालक भी फिसले। पंजाबी बाग निवासी राजेश तोमर हकीकतनगर चौक पर जा रहे थे, लेकिन कीचड़ की वजह से हकीकतनगर स्थित बिजली घर के पास उनका स्कूटर फिसल गया। क्षेत्रवासी बिट्टू कालरा, गौरव अरोड़ा ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, लेकिन काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। मानसून से पहले कार्य शुरू हुआ था, जो पूरा नहीं हो सका। हल्की बारिश में कीचड़ फैल जाता है और क्षेत्रवासी परेशानी से जूझते हैं।

सहारनपुर में मल्हीपुर रोड़ पर बरसात में स्कूटी पर जाता परिवार

सहारनपुर में मल्हीपुर रोड़ पर बरसात में स्कूटी पर जाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed