फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Released footage of the student's killers

छात्र के हत्यारों के फुटेज जारी

Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Released footage of the student's killers
हत्यारों के फुटेज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  गंगोह में चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस बीकाम के छात्र सागर सैनी के हत्यारों तक पहुंचने में कामयाब नही हो सकी है। मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या और षड़यंत्र में शामिल संभावित बदमाशों के फुटेज जारी किए है। 
विज्ञापन


बता दें कि 13 जनवरी की शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा बीकाम के छात्र 18 वर्षीय सागर सैनी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारे और मुखबिरी में शामिल संभावित बदमाश आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस लगातार उनकी पहचान करने के प्रयास में जुटी है, परंतु अब तक उसे कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उधर पुलिस की नाकामी से मृतक छात्र के परिजनों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और मोहल्लेवासियों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया था।

चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज के अलावा अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके। छात्र के साथी मुकुल से भी पुलिस को कोई सुराग नही मिला है।


मंगलवार को पुलिस ने फुटेज के आधार पर हत्यारों और मुखबिरी करने वाले संभावित बदमाशों के फुटेज जारी किए।  कोतवाल विंध्याचल तिवारी ने नागरिकों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हत्यारों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए टीमें भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारे पकड़कर सलाखों के पीछे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed