फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rejuvenation team examined the arrangements of the district hospital

Saharanpur News: कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा

Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation team examined the arrangements of the district hospital
- शुक्रवार को पहुंची कायाकल्प की टीम, रिपोर्ट के आधार पर मिलेंगे अंक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत राज्य से नामित टीम ने एसबीडी जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान टीम ने ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर जानकारी ली। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को अंक मिलेंगे।
शुक्रवार को मेरठ से चिकित्सालय प्रबंधक अभिषेक वालिया व बागपत से डॉ. चितनया जैन एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे। टीम ने जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, दवा कक्ष, पर्चा वितरण, ओपीडी के साथ-साथ साफ-सफाई को चेक किया। इस दौरान टीम ने हेड हाइजीन, बायो मेडिकल वेस्ट के बारे में जानकारी ली। अल्ट्रासाउंड, मैनुअल एक्सरे, डिजिटल एक्सरे, पैथोलॉजी लैब, सभी वार्ड, हीमो डायलिसिस यूनिट का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि चिकित्सालय की नियमित रूप से साफ सफाई की जा रही है। चिकित्सालय परिसर में कहीं भी गंदगी नहीं मिली। इस दौरान अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, डॉ. एके चौधरी, अस्पताल प्रबंधक विक्रांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed