फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rejoiced in reverent devotion to dance

भक्ति में मग्न होकर नाचे श्रद्धालु

Fri, 22 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rejoiced in reverent devotion to dance
Dance in devotion faithful rejoiced - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में श्री हनुमान जयंती पर्व पर अखंड 108 श्री हनुमान चालीसा पाठ किए गए। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन


श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में श्री बालाजी महाराज के सम्मुख श्रद्धालुओं  ने सामूहिक रूप से संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम पाठ अतुल जोशी महाराज द्वारा जयघोष के साथ किया गया। इसके उपरांत बारी-बारी से श्रद्धालु अरुणा जोशी, उमेश वर्मा, विद्या सागर चौबे, अशोक शर्मा, योगेश अग्रवाल ने 108  हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ पूर्ण के उपरांत श्रद्धालुओं को आशीष वचन में अतुल जोशी ने कहा कि हनुमान चालीसा के पूर्णतया शुद्ध मन एवं भाव से 108 पाठ एक ही आसन पर करने से व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ से छूट जाता है।

निरंतर हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भक्त का शनि, राहु, केतु भी अनिष्ठ नहीं कर पाता। कार्यक्रम में  प्रमोद  माहेश्वरी, अनिल गुप्ता, सचिन गुप्ता, मयंक गौड़, अरविंद जैन,  संजय जैन,  अनिल सैनी, प्रहलाद जोशी, विवेक, बबली  सिंह, सचिन गुप्ता, अनिल, दीपक, अजय सूरी, रजनी वालिया, मोना जैन, मंजू, राखी, रेखा  मित्तल,  प्रियंका आदि  मौजूद रहे। 

बालाजी महोत्सव मनाया , सहारनपुर। श्री रामेश्वरम सामाजिक संस्था एवं श्री गुरु कृपा बालाजी मित्र मंडल शारदानगर के संयुक्त तत्वावधान में 11वें बालाजी महोत्सव का आयोजन किया गया।

पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, महीपाल माजरा आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सर्वप्रथम पांच हनुमान चालीसा के पाठ हुए। विशिष्ट अतिथि शिवकुमार शास्त्री ने बालाजी के महत्व पर प्रकाश डाला।


संचालन मुकेश कपिल ने किया। इस अवसर पर अनिकेत, आशीष, दीपक, राम, विक्रांत, शशी ठाकुर, अशोक शर्मा, ओमपाल, कुंदन, सुशील, हर्ष, राकेश, नीरज, दीपक, अशोक, निर्मला, गौरीदत्त, रविंद्र, गंगा, बलदेव, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed