फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reiki first and then an incident in ten minutes

पहले रेकी की और फिर दस मिनट में कर दी वारदात

Sun, 22 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reiki first and then an incident in ten minutes
पेट्रोल पंप पर खड़ी बदमाशों की कार - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। फतेहपुर कलां में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात को बदमाशों ने 8 से 10 मिनट में अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए। माना जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात से पहले पूरी रेकी की थी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि घटना से काफी देर पहले बदमाशों की कार पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी रही। उसका बोनेट खुला हुआ था, जिससे लोगों को लगा कि कार खराब हो गई है। जैसे ही सेल्समैन निर्भयपाल उर्फ बंटी और भीम सिंह उर्फ रविंद्र मशीनें बंद करने के बाद ऑफिस में हिसाब करने के लिए बैठे, तो बदमाशों ने कार आफिस के सामने लाकर रोक दी। कार से पहले तीन बदमाश उतरे और तमंचे हाथ में लेकर ऑफिस में घुस गए। उसके बाद चौथा बदमाश अंदर आया। एक बदमाश कार में ही बैठा रहा। बदमाशों ने सेल्समैन की जेब से करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने गल्ले के लॉक को पेंचकश से खोलने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद बदमाश सेल्समैन को लेकर बाहर आए और कार का टैंक तेल से फुल कराया। इसके बाद उसे वापस ऑफिस में ले आए और उन्हें अंदर बंद कर दिया। इस पूरी घटना में 8 से 10 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

- बेलका माफी गांव से आगे नहीं मिली बदमाशों की लोकेशन
बदमाशों द्वारा छीने गए दोनों सेल्समैनों के मोबाइल शनिवार की सुबह शाकंभरी देवी रोड पर सड़क किनारे बेलका माफी और चुहड़पुर कलां गांव के बीच पड़े मिले। इसलिए यहां तक बदमाशों की लोकेशन साफ तौर पता चल रही है, लेकिन इससे आगे बदमाश किस तरफ गए, इसकी कोई खबर पुलिस को नहीं लग पा रही है। पुलिस ने बेहट में भी सड़क किनारे की दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ही लग रहे थे बदमाश
सेल्समैन निर्भयपाल उर्फ बंटी ने बताया कि एक बदमाश को छोड़कर अन्य चार बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल रही होगी। एक बदमाश कुछ उम्र दराज था, जिसकी उम्र 40 से ऊपर लग रही थी। सभी के मुंह सफेद रंग के कपड़े से ढके थे, जो बिल्कुल नए थे। भाषा शैली से सभी लोकल के लग रहे है।

डकैती की वारदात लूट में दर्ज की
पेट्रोल पंप पर हुई डकैती को पुलिस ने लूट में दर्ज किया। पीड़ितों ने बदमाशों की संख्या 5 बताई, लेकिन पुलिस ने तहरीर में चार बदमाश शामिल होना लिखवाया। पेट्रोल पंप मालिक गजेंद्र चौहान ने बताया कि वे इस संबंध में एसएसपी से मिलेंगे। पुलिस ने कलसिया में भी हुई डकैती को लूट में दर्ज किया था।

बेहट में घटना की जानकारी देता सेल्समैन निर्भयपाल उर्फ बंटी

बेहट में घटना की जानकारी देता सेल्समैन निर्भयपाल उर्फ बंटी- फोटो : SAHARANPUR

सीसीटीवी फुटेज में कुर्सी पर बैठे सेल्समैन पर तमंचा ताने खड़ा बदमाश

सीसीटीवी फुटेज में कुर्सी पर बैठे सेल्समैन पर तमंचा ताने खड़ा बदमाश- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed