फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration of 5050 two-wheelers in the district will be canceled

Saharanpur News: जिले के 5050 दोपहिया वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

Thu, 14 Dec 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Registration of 5050 two-wheelers in the district will be canceled
सहारनपुर। जिले के पांच हजार से अधिक दोपहिया वाहन नहीं चल सकेंगे। संभागीय परिवहन विभाग 15 साल से अधिक पुराने वाहनों का पंजीयन निरस्त करेगा, जिसकी कार्रवाई शुरू हो गई है। यदि यह वाहन अब सड़क पर चलते हुए मिले तो इनको सीज किया जाएगा। इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलेगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग ने 5050 ऐसे दोपहिया वाहनों को चिह्नित किया है, जो 15 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं। वाहन मालिकों ने वैधता का भी नवीनीकरण नहीं कराया है, जबकि इन्हें पूर्व में नोटिस देकर नवीनीकरण कराने का समय दिया गया। यह वाहन हवा में प्रदूषण का जहर घोल रहे हैं। यह ऐसे वाहन हैं, जो सड़कों पर चल ही नहीं सकते। अब संभागीय परिवहन विभाग इन वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसी महीने में 5050 दोपहिया वाहनों का पंजीयन निरस्त हो जाएगा। इसके बाद भी 15 साल से अधिक पुराने वाहन सड़क पर फर्राटा भरते हुए मिले तो उन्हें सीज कर दिया जाएगा, ताकि वह फिर से जिले की सड़कों पर नजर न आ सकें।
विज्ञापन

15 साल से अधिक 5050 दोपहिया वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इनमें अधिकांश वाहन यूपी-11 की सीरीज के हैं। जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को सीज किया जाएगा, जिससे वह सड़क पर दौड़ नहीं सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed