फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration made for adopting Buddhism

बौद्ध धर्म अपनाने के लिए कराया पंजीकरण

Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Registration made for adopting Buddhism
- गांव शब्बीरपुर में पंजीकरण कराने को इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संत रविदास की जयंती पर 25 फरवरी को शब्बीरपुर गांव में परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने की जिद पर अडे़ अनुसूचित जाति के लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाने के लिए पंजीकरण कराया। अब 22 फरवरी को गांव में ही सामूहिक रूप से बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी में बौद्ध धर्म अपनाया जाएगा। उनका दावा है कि 450 लोग बौद्ध धर्म अपनाएंगे।
विज्ञापन

गांव शब्बीरपुर निवासी सुदेश कुमार, विरेंद्र कुमार, नीटू कुमार, अनिल कुमार, श्याम सिंह, रकम सिंह, मनवीर सिंह, सत्यपाल, शिवकुमार आदि ने बताया कि गांव में परंपरागत रूट से कई दशक से शोभायात्रा निकली जा रही है। प्रशासन ने अब जो रूट निर्धारित किया है, उसमें मनमाने ढंग से रिपोर्ट बना दी गई है। आरोप है कि जानबूझकर रूट बदला जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 21 फरवरी तक परंपरागत रूट से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी तो वह लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। इसके चलते बौद्ध धर्म अपनाने के लिए शनिवार को नाथीराम की मौजूदगी में पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को गांव में सामूहिक रूप से बौद्ध धर्म अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed