{"_id":"64e7a184a6a97446560b9c1f","slug":"registration-is-necessary-to-start-a-business-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8230-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: व्यवसाय शुरू करने के लिए उसका पंजीकरण होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: व्यवसाय शुरू करने के लिए उसका पंजीकरण होना जरूरी
विज्ञापन
-दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में हुई सीआईएस की औद्योगिक कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की ओर से चौथे दिन चार विभागों की कार्यशाला हुई। इसमें उद्यमी और व्यापारियों को बताया कि कोई भी व्यवसाय शुरू करने से पहले उसका पंजीकरण कराना जरूरी होता है। क्योंकि बाद में विभाग सर्वे करता है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित वुड क्राफ्ट डिजाइन डवलपमेंट सोसायटी सभागार में श्रम विभाग से प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, एसएस त्रिपाठी, कारखाना अधिनियम विभाग के सहायक निदेशक कारखाना रवि प्रकाश, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सहायक आयुक्त प्रताप सिंह रावत ने अपने-अपने विभाग के नियमों एवं योजनाओं की जानकारी उद्यमियों व व्यापारियों को दी। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि कार्यशाला में चार सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। जिन्होंने अपने-अपने विभागों के नियमों व योजनाओं की जानकारी दी।
साथ ही बताया कि व्यवसाय का पंजीकरण संबंधित विभाग जैसे श्रम विभाग एवं कारखाना अधिनियम में अवश्य करा लें, क्योंकि कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी प्रकार का व्यवसाय कर रहा है उसका पंजीकरण आवश्यक है। अन्यथा विभाग पंजीकरण करने के लिए सर्वे करेंगे उससे बचने के लिए स्वयं ही संबंधित विभाग में पंजीकरण करा लें। इस दौरान सदस्यों ने संबंधित विभाग से आ रही समस्याओं पर सवाल किए। जिसका अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर एचएस चड्ढा, संजय कपूर, अमित चौधरी, रवि टंडन, गौरव जैन, संजय गुप्ता, नीरज माहेश्वरी, सुभाष मिगलानी, बलजीत सिंह, मनोज जैन, राजेश गुप्ता, रविंद्र कालड़ा, विजय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।