{"_id":"5d963cdc8ebc3e013149973d","slug":"registration-for-llb-admission-in-jain-college-today-saharanpur-news-mrt44652442","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन कॉलेज में एलएलबी में दाखिले के लिए पंजीकरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन कॉलेज में एलएलबी में दाखिले के लिए पंजीकरण आज
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे के तहत एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण आज होंगे। पंजीकरण के तुरंत बाद शाम को वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी। दाखिले पांच अक्तूबर को होंगे।
प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक अल्पसंख्यक विद्यार्थी शुक्रवार चार अक्तूबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक डीन कार्यालय से प्रार्थना पत्र लेकर पंजीकरण करा सकेंगे। शाम चार बजे वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी। पांच अक्तूबर की सुबह दस बजे से दो बजे तक विधि विभाग के मूट कोर्ट रूम में प्रवेश समिति की ओर से दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को 15 हजार रुपये तथा अन्य विश्वविद्यालयों से पढ़े छात्रों को 30 हजार रुपये फीस जमा करानी होगी।
रिक्त सीटों पर दाखिले आज
सहारनपुर। राजकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र 2019 में उपलब्ध सीटों पर दाखिले की तिथि बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दी गई है। प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि रिक्त सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि पहले 28 सितंबर थी, जिसे अब चार अक्तूबर कर दिया गया है।