फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Refining of soil will be better by natural means

प्राकृतिक तरीके से बेहतर होगा मिट्टी का शोधन

Mon, 08 Jun 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Refining of soil will be better by natural means
मृदा शोधन के लिए अपनाई गई सॉयल सोलेराइजेशन की विधि। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सॉयल सोलराइजेशन (मृदा सौर्यीकरण या सूरज की किरणों पर आधारित शोधन) विधि कारगर साबित हो रही है। इस विधि में भूमि शोधन के लिए किसी भी प्रकार के कीटनाशक या रसायन का प्रयोग नहीं होता। पर्यावरण के लिए अनुकूल इस विधि में पॉलिथीन की पारदर्शी शीट को भूमि पर फैलाकर उसे किनारों से दबाया जाता है। इससे इसके अंदर पैदा होने वाली गर्मी से भूमि में मौजूद कीट, विषाणु, फफूंदी आदि नष्ट हो जाते हैं। इससे फसलों का मृदा जनित रोगों से बचाव हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक किसानों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, उचित फसल चक्र नहीं अपनाने सहित कुछ अन्य कारणों से फसल में रोग बढ़ाने वाले कारक मृदा में स्थिर हो जाते हैं। इससे बुआई करते ही फसल मृदा जनित रोग से ग्रसित हो जाती है। इसके चलते फसल को काफी नुकसान पहुंचता है। रोगग्रस्त फसलों के उपचार के लिए किसान काफी मंहगे कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। इससे फसल की लागत में खासा इजाफा हो जाता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में यह विधि और भी उपयोगी है।
विज्ञापन

ऐसे अपनाई जाती है यह विधि
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि इस विधि से मृदा शोधन के लिए किसान को खेत की अच्छी तरह जुताई करके हल्की सिंचाई करनी होगी। उस खेत को पारदर्शी पन्नी से ढककर इसके किनारों को दबाना चाहिए। इससे हीट बढ़ने पर तापमान 60 डिग्री से अधिक हो जाता है। खेत के जुते होने के चलते इस गर्मी से भूमि में करीब एक फीट नीचे तक मृदा में मौजूद पिछली फसल के रोगकारक, खरपतवार के बीज नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही हानिकारक विषाणू, फफूंदी, कीट और निमेटोड आदि नष्ट हो जाते हैं। इस पारदर्शी पॉलिथीन शीट से खेत को तीन से चार सप्ताह तक ढककर रखा जाता है। धान की नर्सरी डालने वाले स्थान को इससे उपचारित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed