{"_id":"626194a78e2c333c8d605e0f","slug":"recovery-started-from-ineligible-people-getting-kisan-samman-nidhi-saharanpur-news-mrt585368235","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि पा रहे अपात्रों से वसूली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि पा रहे अपात्रों से वसूली शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे आयकर दाता किसानों से वसूली शुरू कर दी है। जिले में आयकर के दायरे में आने वाले 4586 किसानों में से अभी तक 24 किसानों से 1.90 लाख रुपये जमा कराए जा चुके हैं। इसके लिए कृषि विभाग ने अपात्र किसानों को नोटिस भेजे हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक दिए जाते हैं। इसके लिए वर्ष में तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाते हैं। जनपद के 303547 किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ अपात्र किसान भी सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। इसमें 4586 किसान ऐसे हैं जो आयकर के दायरे में आते हैं। कृषि विभाग ने आयकर के दायरे में आए किसानों को न सिर्फ नोटिस भेज रहा है, बल्कि वसूली भी शुरू कर दी है। अभी तक जनपद के 24 अपात्र किसानों से 1.90 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।
अपात्र किसानों से वसूली शुरू
कृषि विभाग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पा रहे अपात्र किसानों को नोटिस भेजकर वसूली कर रहा है। जनपद में अभी तक 24 आयकर के दायरे में आए किसानों से 1.90 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ परिवार में एक को ही मिल सकता है। यदि किसी परिवार में पति पत्नी और बच्चे किसान सम्मान निधि ले रहे हैं। उनमें से एक को छोड़कर अन्य से वसूली की जाएगी। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
ये हैं अपात्रता के मानक
- सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी
- दस हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले
- पूर्व एवं वर्तमान में संवैधानिक पद धारक
- कृषि कार्य से इतर प्रयोग में आने वाले संस्थागत भूमि धारक
- आयकर भुगतान करने वाले
- एक फरवरी 2019 के बाद की भूमि रजिस्ट्री
जनपद में आयकर के दायरे में आए किसान
विकास खंड किसान
बलियाखेडी 395
देवबंद 663
गंगोह 418
मुजफ्फराबाद 485
नागल 429
नकुड 393
नानौता 410
पुंवारका 391
रामपुर मनिहारान 396
साढ़ौली कदीम 230
सरसावा 376
योग 458
नोट: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार।