फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recovery of Samman Nidhi from ineligible farmers started

अपात्र किसानों से सम्मान निधि की वसूली शुरू

Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Recovery of Samman Nidhi from ineligible farmers started
सहारनपुर। कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे अपात्र किसानों से वसूली शुरू कर दी है। जांच में जनपद में 20989 किसान इस योजना के लिए अपात्र पाए गए थे। इनमें से 19 अपात्र किसानों से 102000 रुपये वसूले जा चुके हैं। वसूली के लिए अपात्र किसानों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में इस योजना के तहत 331546 किसान पंजीकृत हैं। जिनमें से कुछ अपात्र श्रेणी के हैं। शेष में से 292855 किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। जबकि अन्य किसानों के कागजातों को ऑनलाइन किया हुआ है। कुछ अपात्रों के खाते में सम्मान निधि आने की शिकायत के बाद कृषि निदेशालय ने मामले की जांच कराई। इसमें 20989 किसानों को अपात्रता की श्रेणी में पाया गया। इनमें से 4585 किसान आयकर दाता, 905 मृतक, 8934 गलत खातों में भुगतान और 3508 किसान अन्य वजहों से अपात्र पाए गए हैं। जबकि 3058 किसान अमान्य आधार वाले भी हैं।
विज्ञापन

अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों से वसूली शुरू हो गई है। शुरूआती चरण में 19 अपात्रों से 102000 रुपये वसूले गए हैं। इनमें से 17 मृतक, एक आयकर दाता एवं एक अपात्र किसान शामिल है। अपात्रों से वसूली की प्रक्रिया जारी रहेगी। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं अपात्रता के मानक
- सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी
- 10 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले
- पूर्व एवं वर्तमान में संवैधानिक पद धारक
- कृषि कार्य से इतर प्रयोग में आने वाले संस्थागत भूमि धारक
- मृत्यु हो गई हो
- आयकर भुगतान करने वाले
- एक फरवरी 2019 के बाद की भूमि रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed