फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recovery of Rs 2.25 crore from three departments, bills worth Rs 10.50 crore sent to two departments

Saharanpur News: तीन विभागों से सवा दो करोड़ की वसूली, दो विभागों को 10.50 करोड़ के बिल भेजे

Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Rs 2.25 crore from three departments, bills worth Rs 10.50 crore sent to two departments
सहारनपुर। नगर निगम ने सीजीएसटी विभाग से 1.55 करोड़ सहित तीन विभागों से कुल सवा दो करोड़ रुपये की वसूली की, साथ ही आयकर विभाग व डाक विभाग को करीब 10.50 करोड़ रुपये के सर्विस चार्ज के बिल भेजे गए हैं। जमा न कराने पर अगले वर्ष 12 फीसदी ब्याज भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए सीजीएसटी विभाग सहारनपुर से एक करोड़ 55 लाख 78 हजार 820 रुपये की वूसली की गई है। इसके अलावा प्रबंधक केंद्रीय भंडारण निगम से वित्तीय वर्ष 2024-25 व वित्तीय वर्ष 2025-26 का सर्विस चार्ज 6.72 लाख रुपया तथा उप महाप्रबंधक पीएनटी ट्रेनिंग सेंटर से वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 का 6.72 लाख रुपया सर्विस चार्ज जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग व डाक विभाग को करीब 10.50 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज के बिल भेजे गए हैं। इनमें संयुक्त आयकर आयुक्त को वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 का ब्याज सहित 2.35 करोड़ सर्विस चार्ज का बिल भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रवर अधीक्षक डाकघर रेलवे रोड को वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 व 2025-26 का ब्याज सहित 5.58 करोड़ तथा प्रवर अधीक्षक डाकघर मिशन कम्पाउंड को वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 व 2025-26 का 2.58 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज बिल भेजा गया है। कर अधीक्षक ने बताया कि यदि उक्त विभागों द्वारा 31 मार्च तक बकाया सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया जाता तो अगले वर्ष उक्त बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज और देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed