फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Record voting in the great festival of democracy, half the population

लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत की आहूति जरुर दे आधी आबादी

Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Record voting in the great festival of democracy, half the population
निशा गुप्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव का शोर चरम पर है। ऐसे में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं का कहना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हमें अपने मत की आहुति जरूर देनी चाहिए। घरेलू महिलाओं को भी घर के कामकाज जल्दी निपटाकर मतदान के लिए घर से निकलना चाहिए, तभी हम अपने लिए एक अच्छी सरकार का चयन कर सकेंगी। महिलाओं ने आधी आबादी से अपील की कि वह रिकार्ड मतदान कर खुद को पुरुषों से अव्वल साबित करें। संवाद
विज्ञापन

मतदान कर आधी आबादी की ताकत का कराएं अहसास
शेरपुर खानाजादपुर निवासी मीनाक्षी कांबोज का कहना है कि मतदान जरूर करें। वर्तमान समय में जब महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर खड़ी हैं तो चुनाव के वक्त भी वे अपना शत प्रतिशत मतदान कर इस क्षेत्र में भी अपनी ताकत का झंडा बुलंद करें। वह कहती हैं कि कामकाजी महिला हो या गृहणी सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे 14 फरवरी को सारे काम छोड़कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना वोट डालने घरों से जरूर निकलेंगी।
विज्ञापन

बिना डर और लालच के करें अपना मतदान
डीएम कार्यालय में कार्यरत देवबंद निवासी निशा गुप्ता का कहना है कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे संविधान ने हमें मत का अधिकार दिया है। किसी भी लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व होता है। बिना किसी डर, लालच और पक्षपात के अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र के यज्ञ में मत की आहुति देनी चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम 14 फरवरी को खुद भी वोट डालने जाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से चुनते हैं अपना भविष्य
देवबंद निवासी शिक्षिका अर्चना शर्मा का कहना है कि हम अपना मतदान करके अपनी पसंद की सरकार और अपने भविष्य का चुनाव करते हैं। बहुत से देशों में महिलाओं को मताधिकार की अनुमति नहीं है, परंतु दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में सभी को मतदान का अधिकार है। यह देश की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है।
मतदान में बढ़ चढ़ कर भागेदारी करें महिलाएं
चिलकाना सुलतानपुर निवासी समाज सेविका तथा प्रस्वार्थी सामाजिक संगठन की सचिव सुमन सैनी का कहना है कि महिलाओं को चुनाव में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी करनी चाहिए। अधिकांश महिलाएं अपना वोट डालने नहीं जाती हैं, जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए गलत है। यदि महिलाएं अधिकाधिक संख्या में निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करेंगी तो हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके रोजगार को पंख लगेंगे।

शत प्रतिशत मतदान कर करें महिला सशक्तिकरण को सार्थक
वीर विजय एजुकेशन सोसायटी की प्रबंधक मनीषा चौधरी का कहना है कि महिला सशक्तिकरण का नारा तभी सार्थक होगा जब महिलाएं शत प्रतिशत मतदान के लिए अपने घरों से निकले। मतदान के माध्यम से ही हम देश हित और विकास के लिए समर्पित प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। मतदान करना केवल हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि दायित्व भी है। ऐसे में 14 फरवरी को सभी महिलाएं मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करें।

अर्चना शर्मा

अर्चना शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

मनीषा चौधरी

मनीषा चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

सुमन सैनी

सुमन सैनी- फोटो : SAHARANPUR

मिनाक्षी कांबोज

मिनाक्षी कांबोज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed